बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल

  • बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Saturday, October 7, 2017-1:59 PM

जालंधरः अमरीकी कंपनी गूगल ने ‘‘मल्लिका-ए-गजल’’ बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ‘‘मल्लिका-ए-गजल’’ बेगम अख्तर का जन्म 7 अक्तूबर 1914 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ था। 

 

बेगम अख्तर ने ठुमरी, दादरा और संगीत नाटक अकादमी में बहुत से पुरस्कार जीते थे। इन पुरस्कारों के अलावा उन्हें ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ भी दिया गया था।

 

इतना ही नहीं, उन्होंने ‘नसीब का चक्कर’, ‘द म्यूजिक रूम’, ‘रोटी’, ‘दाना-पानी’, ‘एहसान’ आदि कई फिल्मों के गीतों को उन्होंने अपनी आवाज दी। उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में अभिनय भी किया। वर्ष 1945 में उन्होंने इश्तिआक अहमद अब्बासी से शादी की थी। वह पेशे से वकील थे। गायिका का निधन 60 वर्ष की उम्र में 30 अक्तूबर 1974 को हुआ था। 
 


Latest News