अब फ्लाइट में देरी की जानकारी देगी Google Flights

  • अब फ्लाइट में देरी की जानकारी देगी Google Flights
You Are HereGadgets
Thursday, February 1, 2018-6:00 PM

जालंधर- टैक जायंट गूगल ने अपने सर्च इंजन में फ्लाइट टिकट सेक्शन में एक नए फीचर को शामिल करने की घोषणा की है। गूगल द्वारा शामिल किया गया नया फीचर आपको फ्लाइट में देरी होने के बारे में भी बताएगा। गूगल फ्लाइट यात्रियों को सूचित करेगा कि उड़ान में देरी क्यों हो रही है, इसके बारे में जानकारी भी प्रदान कराई जाएगी। 

PunjabKesari

 

गूगल के ब्लॉग पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार यात्रा के सबसे तनावपूर्ण हिस्सों में से एक हवाई अड्डे पर उड़ान का इंतजार करना होता है, क्योंकि आप यह देखना चाहते हैं कि आपकी उड़ान समय पर है या नहीं। उड़ानों की देरी के बारे में पहले से ही देरी से पता चलता है, और अब हम उन देरी के कारणों को साझा कर रहे हैं।

 

बता दें कि इससे पहले गूगल सर्च इंजन में यूजर्स की सुविधा के लिए फ्लाइट का आॅप्शन दिया गया है। जिसकी मदद से आप किसी जाने के लिए टिकट चैक करने के साथ ही उसकी बुकिंग और फ्लाइट संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।


Latest News