नए अपडेट से गूगल ने दूर की कई सिक्योरिटी खामियां

  • नए अपडेट से गूगल ने दूर की कई सिक्योरिटी खामियां
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-6:41 PM

जालंधर : गूगल ने जनवरी महीने के सिक्योरिटी अपडेट को नैक्सस और पिक्सल डिवाइसिस के लिए पेश किया है। इसी के साथ गूगल ने नैक्सस और पिक्सल डिवाइसिस के लिए फैक्टरी इमेजिस और फुल ओ.टी.ए. अपडेट को जारी किया है। गूगल पिक्सल यूजर्स नूगा वर्जन पर आधारित NMF26U और NMF26V को डाऊनलोड कर सकते हैं। अन्य डिवाइसिस के लिए अपडेटिड फैक्टरी इमेजिस और फुल ओ.टी.ए. इमेज को जारी किया गया है जिसमें N4F26I और N4F26J बिल्ड के साथ नैक्सस 6पी, N4F26I बिल्ड के साथ नैक्सस 5एक्स, N4F26M बिल्ड के साथ नैक्सस 9 और NMF26R बिल्ड के साथ नैक्सस प्लेयर शामिल है। गूगल ने पिक्सल सी डिवाइसिस के लिए N4F26I बिल्ट को भी रिलीज किया है। हालांकि नैक्सस 6 यूजर्स को अभी फैक्टरी इमेज और फुल ओ.टी.ए. अपडेट के लिए इंतजार करना होगा। 

क्या है इस सिक्योरिटी अपडेट में खास :- इस सिक्योरिटी पैच (2017-01-01 पैच) में गूगल ने 95 कमजोरियों और 23 बग्ज को फिक्स किया है जबकि 2017-01-05 पैच में 72 खामियों को फिक्स किया गया है।


Latest News