नए फीचर्स के साथ पेश हुअा Hike 5.0 वर्जन

  • नए फीचर्स के साथ पेश हुअा Hike 5.0 वर्जन
You Are HereGadgets
Thursday, July 13, 2017-3:57 PM

जालंधर- भारत में Hike Messenger ने अपना बिलकुल नया Hike 5.0 पेश कर दिया है। इसे Hike Wallet के साथ पेश किया गया है। जिसके माध्यम से पेमेंट्स भी की जा सकती हैं। इस बिलकुल नए Hike 5.0 में आपको बिलकुल नया डिलाइटफुल, यूनीक, सोशल एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Hike Messenger के फाउंडर और CEO ने कहा कि, “पिछले लगभग 6 महीने से, हम अपने यूजर्स को एक नया ही एक्सपीरियंस देने के लिए बड़ी जोर शोर से काम कर रहे थे। और इस दौरान हमारे जहन में महज एक ही सवाल था कि Hike में इसे इस्तेमाल करने वाले लोगों क्या चीज सबसे अधिक पसंद है और इसे किस तरह से और बेहतर बनाया जा सकता है। और Hike 5.0 अब तक का हमारे सबसे एम्बिशस स्टेप कहा जा सकता है।”इसमें Hike ने App Themes पेश किया है।

hik

यूजर्स 11 अलग अलग कलर और पैटर्न वाली थीम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रात में किसी के साथ चैट कर रहा हैं, और आपके कमरे के काफी अधेरा है तो इसके लिए भी Hike समाधान लेकर आ गया है, Hike 5.0 में आपको एक Night थीम मिलने वाली है। 11 में से यह एकमात्र डार्क थीम है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रात में चैटिंग आदि करना पसंद करते हैं। इसके अलावा इसी आपकी बैटरी भी सेव होती है।

1. इसके माध्यम से आप फ्री में और बड़ी आसानी से ही बैंक-टू-बैंक पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। और सबसे ख़ास बात यह है कि आप अपने उन दोस्तों के साथ भी ऐसा का सकते हैं जो Hike का इस्तेमाल नहीं भी करते हैं।

2. अगर आप हमेशा और ज्यादा जल्दी जल्दी एक बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

3. यह एक बड़ी बढ़िया तरह से डिजाईन किया गया एक ऐन्वेलप है जिसमें आप पैसा को इन्सर्ट करके अपने दोस्तों को उसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आप इनका चिनाव 10 अलग अलग और बहुत ही बढ़िया ऐन्वेलप्स में से कर सकते हैं।

4. इसके माध्यम से आप अपने फोंस को रिचार्ज भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके माध्यम से अपने पोस्टपेड बिल का भुगतान भी कर सकते हैं।

 


Latest News