होंडा जल्द लांच करेगी ABS तकनीक से लैस CB Hornet 160R

  • होंडा जल्द लांच करेगी ABS तकनीक से लैस CB Hornet 160R
You Are HereGadgets
Friday, February 23, 2018-3:10 PM

जालंधर- वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारत में अपनी एक नई बाइक को लांच करने की योजना बना रही है। इस नई बाइक का नाम CB हॉर्नेट160R होगा और यह बाइक  ABS तकनीक से लैस होगी। हांलाकि अभी तक इस बाइक की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुअा है। माना जा रहा है कि इस नई बाइक का मुकाबला सुजुकी गिक्सर 160 से होगा।

 

PunjabKesari

 

फीचर्स 

कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की लुक को और बेहतर बनाने के लिए इसमें ग्राफिक्स में बदलाव किया है। वहीं इंजन की बात करें तो CB हॉर्नेट 160R में 162.71cc इंजन लगा है जो 8,500rpm पर 15.04bhp की पावर और 6,500rpm पर 14.76Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिए गये हैं। बाइक का स्टैंडर्ड वेरिएंट का वजन 138kg और CBS ट्रिम वेरिएंट का वजन 140kg रखा है।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि हाल ही में हुए ऑटो एक्सपो 2018 में होंडा ने CB हॉर्नेट160R के ABS वाले मॉडल को पेश किया था। मौजूदा CB हॉर्नेट160R के स्टैंडर्ड ट्रिम वर्जन की कीमत 86,595 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) और CBS वेरिएंट की 86,595 रुपए(एक्स शोरूम दिल्ली) है।
 


Latest News