Thursday, November 16, 2017-5:20 PM
जालंधरः हुवावे की सब ब्रांड कंपनी ऑनर ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वो अपने नए स्मार्टफोन ऑनर V10 को 5 दिसंबर को लांच करने वाली है। लेकिन अब कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 28 नवंबर को चीन में लांच करेगी। कंपनी ने इस बात की जानकारी चीनी माइक्रोब्लॉगिंगग वेबसाइट वीबो पर कंपनी के ऑफिशियल पेज के माध्यम से दी है। कंपनी ने यहां एक इनवाइट शेयर किया है जिसके अनुसार ये लॉन्च इवेंट बीजिंग में आयोजित किया जाएगा।
ऑनर V10 के फीचर्स
डिस्प्ले |
5.99 इंच की डिस्प्ले |
प्रोसैसर |
Kirin 970 प्रोसैसर |
रैम |
6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
64GB/128GB |
रियर कैमरा |
16MP/20MP |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.0 |
कनैक्टिविटी |
4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS |