भारत में HP ने लांच किया नया स्पैक्ट्र x360 लैपटॉप

  • भारत में HP ने लांच किया नया स्पैक्ट्र x360 लैपटॉप
You Are HereGadgets
Wednesday, February 28, 2018-9:57 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी एचपी ने भारत में अपने नए लैपटॉप स्पैक्ट्र x360 को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को दो वेरियंट में पेश किया है। जिसमें से कोर i7 प्रोसेसर 1,57,290 रुपए की कीमत के साथ है। वहीं इसका दूसरा कोर i5 प्रोसेसर 1,15,290 रुपए की कीमत का है। ये दोनों वेरिएंट्स बिक्री के लिए HP इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और देशभर के सभी मुख्य रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हो गए हैं। इस लैपटॉप को अाप टैबलेट की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है।

 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 13.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1980X1020 पिक्सल्स है।  इसके साथ ही 8th जनरेशन इंटेल कोर i5 और i7 प्रोसेसर्स, इंटेल UHD ग्राफिक्स 620 आदि हैं। वहीं इसके कोर i7 मॉडल में 16GB LPDDR3-2133 SDRAM और 512GB of PCI NVMe M.2 SSD स्टोरेज क्षमता है। इसके अलावा कोर i5 मॉडल 8GB LPDDR3-2133 SDRAM और 360GB of PCi NVMe M.2 SSD स्टोरेज क्षमता वाला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर लैपटॉप के साइड पर दिया गया गया है जिससे कि इसपर आसानी से एक्सेस भी किया जा सकता है।  

 

खासियत की बात करें तो यह लैपटॉप सबसे अधिक सस्ता है। इसकी खासियत इसकी 3-सैल, 60 Wh लीथियम आयन पॉलिमर बैटरी है। ये लैपटॉप HP एक्टिव पैन के साथ है जोकि विंडोज इंक द्वारा सर्टिफाइड है। ये पैन यूजर्स के ड्राइंग एक्सपीरियंस और राइटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनता है।

 

कनैक्टिविटी के लिए इसमें दो थंडरबोल्ट 3 पोर्ट्स है जिसमें कि डाटा ट्रांसफर क्षमता 40 Gb/s, पावर डिलीवरी, DP1.2, HP स्लीप और चार्ज की खूबियों के साथ है। इसके अलावा 1 USB 3.1 जनरेशन 1 (HP स्लीप और चार्ज) , 1 हैडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो, 1 माइक्रो SD कार्ड रीडर, वाई-फाई 802.11 a/g/n/ac और ब्लूटुथ 4.2 आदि हैं।


Latest News