Tuesday, October 17, 2017-2:01 PM
जालंधरः ताइवान स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC अपने नए स्मार्टफोन U11 Plus को 2 नवंबर को एक इंवेट के दौरान लांच करेगी। रिपोर्ट के अनुसार एचटीसी द्वारा 2 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेजा जा रहा है। भेजे गए इनवाइट में बड़े अक्षरों में U लिखा हुआ है जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एचटीसी अपनी U सीरीज में ही नया डिवाइस पेश करेगी। हालांकि कंपनी ने डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया है।
HTC U11 Plus के फीचर्सः
डिस्प्ले |
5.99 इंच (रेजोल्यूशन 1440×2880 पिक्सल) |
प्रोसेसर |
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर |
रैम |
4GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड |
128GB |
रियर कैमरा |
12MP |
फ्रंट कैमरा |
8MP |