इस तरह गूगल ने बचाई एक लड़की की जान

  • इस तरह गूगल ने बचाई एक लड़की की जान
You Are HereGadgets
Tuesday, August 15, 2017-6:13 PM

जालंधर- टेकनोलॉजी के इस दौर में गूगल को एक ऐसे सर्च इंजन के रूप में देखा जाता है जिसके पास सभी सवालों के जवाब हैं। लेकिन अब इसका प्रयोग लोग खुदखुशी करने के लिए भी करने लगे हैं। दरअसल, प्रेम में धोखा खाने के बाद एक लड़की ने गूगल का प्रयोग खुदखुशी करने के लिए किया। लड़की ने जब गूगल पर suicide लिखा तो जवाब देखर वह चौंक उठी। गूगल ने लड़की द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में एक फोन नंबर दिया, जिसके साथ लिखा था Need help? India 

PunjabKesari
बता दें कि यह फोन नंबर आसरा (AASRA) नाम की एक साइट का है। साइट को ओपन करने के बाद लड़की ने उपर दिए गए 24 घंटे 7 दिन चलने वाले नम्बर पर कॉल की, जिसके बाद साइट वालों ने लड़की से संपर्क कर उसे समझाया और काउंसिलिंग के लिए बुलाया। आखिरकार लड़की इसके लिए तैयार हो गई और इस तरह एक लड़की की जिंदगी को गूगल ने बचा लिया।
 


Latest News