Monday, August 21, 2017-8:50 PM
जालंधर- अाज के तकनीकी युग में हमारे अासपास की लगभग हर चीज स्मार्ट होती जा रही है। हालांकि हर तकनीक के हमेशा दो पहलू रहे हैं। एक वो जो इंसान को कई सुविधाएं और आराम देता है और दूसरा वो जिसमें उसके लिए यही डिवाइस खतरे की तरह होते हैं। जानकारी के अनुसार हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया कि ये स्मार्ट डिवाइस यूजर की बॉडी मूमेंट को ट्रैक कर सकते हैं और इन्हें हैक करके निजी जानकारी को लीक किया जा सकता है।
इसके बारे में एक टीम ने एक्सपेरिमेंट में एक नई अटैक मैथड के बारे में बताया, जिसमें स्मार्ट डिवाइस को जासूसी के लिए कैसे प्रयोग किया जा सकता है इसकी जानकारी दी। इस मैथड में ये डिवाइस आपकी बॉडी मूमेंट और सेक्सुअल एक्टिविटी भी ट्रैक करते जाते हैं। इस अटैक मैथड के बारे में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के चार रिसर्चर ने प्रेजेंटेशन दिया। रिसर्चर ने बताया कि ये डिवाइस दीवार के पार भी यूजर की बॉडी मूमेंट पता कर सकते हैं।
CovertBand ट्रैकिंग सिस्टम स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट असिस्टेंट और अन्य स्मार्ट डिवाइस में मौजूद माइक्रोफोन और स्पीकरों का उपयोग करता है। ऑडियो सोर्स में साउंड वेब के जरिए यूजर की ऑडियो मूमेंट को ट्रैक किया जाता है।
बता दें कि इनसे बचने के लिए सिर्फ ऑथेंटिक एप्स ही डाउनलोड करें। इसके अलावा अाप कोई भी एप्प डाउनलोड करने के पहले उसकी पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर लें।