भारत बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कार बाजार

  • भारत बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कार बाजार
You Are HereGadgets
Friday, April 13, 2018-5:30 PM

जालंधर- कारों की बिक्री के मामले में भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ी ऑटो मार्केट बन गई है। भारत ने कारों की बिक्री के मामले में जर्मनी को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि इस मामले में चीन काफी समय से पहले स्थान पर बना हुआ है। इस मामले में दूसरा स्थान अमरीका का और तीसरा स्थान जापान का है। इस लिस्ट में भारत का चौथा स्थान आता है, वहीँ पांचवे नंबर जर्मनी व छठे व सातवें स्थान पर क्रमशः ब्राजील और फ़्रांस का नाम आता है।

 

जारी आकड़ों के अनुसार चीन ने जनवरी और फरवरी 2018 में करीब 40 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री की है। वहीं, अमेरिका ने दूसरे स्थान पर रहकर 8,18,882 वाहनों और जापान 7,41,385 वाहनों के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

बता दे कि भारतीय बाजार ने वर्ष 2018 के दौरान 36 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है, जो पूरे कैलेंडर के लिए जर्मनी की संख्या से अधिक है। भारत ही उन टॉप 4 में ऐसा बाजार माना जा रहा है जिसकी काफी तेजी से वृद्धि हो रही है।
 


Latest News