India mobile congress शुरू, मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा बयान

  • India mobile congress शुरू, मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा बयान
You Are HereGadgets
Wednesday, September 27, 2017-5:49 PM

जालंधरः दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कांग्रेस का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने की। बता दें भारत में पहली बार इस तरह के मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश विदेश की जो मोबाइल कंपनियां भारत में अपना कारोबार कर रही हैं, उन्हें एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

रिर्पोट के मुताबिक, यह कार्यक्रम 27 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 500 से ज्यादा हस्तियां अपने विचार रखेंगी। इसके अलावा प्रदर्शन के लिए गैजेट्स रखें जाएंगे और अवार्ड्स भी दिए जाएंगे। 

 

कार्यक्रम के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने कहा कि डाटा डिजिटल इकोनॉमी का ऑक्सीजन है। डाटा आज के दौर के लिए नया 'ऑयल' है और भारत को इसे इंपोर्ट करने की जरुरत नहीं है। हमारी ह्यूमन कैपिटल सबसे महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि 1.3 अरब भारतीयों को बेहतर सुविधा पहुंचाना हमारे लिए एक जरूरी काम है। कंपनी का कहना है कि ग इंडियन्स के पास ढेरों आइडिया हैं, अगर हम उन्हें सही टूल उपलब्ध करा दें, तो वे एक लाख स्टार्टअप खड़े कर सकते हैं।


Latest News