भारत में अाज उपलब्ध होगा iOS 11, जानें डिटेल

  • भारत में अाज उपलब्ध होगा iOS 11, जानें डिटेल
You Are HereGadgets
Tuesday, September 19, 2017-4:53 PM

जालंधर- अमरीकी मल्टीनेशनल कंपनी एप्पल इस साल की एनुअल कांफ्रेंस में iOS 11 की घोषणा की थी। वहीं आज यानी 19 सितंबर को कंपनी दुनिया भर के अपने डिवाइस में iOS 11 का अपडेट देगा। जानकारी के मुताबिक हर देश में अलग अलग समय से अपडेट मिलेगा और भारत में रात के 10:30 बजे से आपके एप्पल डिवाइस में ये अपडेट मिलेगी।

 

फीचर्स 


ऑगमेंटेड रिऐलिटी

इस ऑपरेटिंग सिस्टम को ऑगमेंटेड रिऐलिटी के हिसाब से और बेहतर बनाया गया है। इसके लिए अलग से ऑगमेंटेड रिऐलिटी सिस्टम की जरूरत नहीं होगी, यह फीचर इनबिल्ट ही मिलेगा।


लाइव फोटो इफेक्ट्स

इस वर्जन में लाइव फोटो को बेहतर बनाने के लिए काफी इंप्रूवमेंट किया गया है। इसमें आपको फ्रेम सेट करना होगा, जिसके बाद लाइव फोटो के लिए इफेक्ट्स उपलब्ध हो जाएंगे। इसमें लाइव फोटोज को लेकर वीडियो भी बनाया जा सकेगा।


एप्प स्टोर का नया डिजाइन

नए वर्जन के एप्प स्टोर के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें नए कलेक्शन्स, डेली लिस्ट के साथ-साथ कई चीजों को करने के लिए ट्यूटोरियल्स भी उपलब्ध होंगे।


लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर

इस वर्जन में नोटिफिकेशन्स और लॉक स्क्रीन को एक कर दिया गया है। इसमें सेटिंग्स और फीचर्स को ऐक्सेस करने के लिए 3D टच फीचर दिया गया है। 


इम्प्रूव सीरी 

नए विजुअल इंटरफेस के साथ नया सीरी आ रहा है। इसमें मेल और फीमेल आवाज को थोड़ा और नैचुरल बनाने की कोशिश की गई है। इस बार आपकी कमांड को यह कई भाषाओं में ट्रांसलेट भी कर सकेगा। यह आपकी सर्च हिस्ट्री के हिसाब से आपको मेल, मेसेज और अन्य एप्स में भी सुझाव देने में सक्षम होगा।


एप्पल का लेटेस्ट iOS 11 इन डिवाइसेस पर करेगा काम:

- iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus

- iPhone 7, iPhone 7 Plus,

- iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 6, iPhone 6 Plus, 

- iPhone SE, iPhone 5s

-12.9-inch iPad Pro (2nd generation)

-12.9-inch iPad Pro (1st generation)

- iPad Pro (10.5-inch), iPad Pro (9.7-inch), 

- iPad Air 2, iPad Air, iPad (5th generation)

- iPad mini 4, iPad mini 3, iPad mini 2, 

- iPod Touch और Sixth-generation iPod Touch


Latest News