Friday, October 27, 2017-3:37 PM
जालंधरः अमरीकी टैकनोलॉजी कंपनी एप्पल ने पिछले महीने 12 सितंबर को अपने तीन नए डिवाइसिस iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को लॉन्च किया था। जिनमें से iPhone 8 और iPhone 8 Plus भारत सहित कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं, iPhone X भारत में अगले महीने लांच होगा।
आपको बता दें कि iPhone X स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए आज दोपहर 12:31 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हुआ था। लेकिन उपलब्ध होने के कुछ ही मिनटों बाद यह फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
आईफोन एक्स की कीमत
iPhone X के दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा, जिनमें से एक 64 जीबी और दूसरा 256 जीबी वेरियंट वाला होगा। कम स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेरिकी मार्केट में 999 डॉलर और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,149 डॉलर होगी। भारतीय बाजार की बात करें तो iPhone X का दाम 89,000 रुपए से शुरू होगा। फोन सिल्वर व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
iphone x के फीचर्स
डिस्प्ले |
5.8 इंच (1125x2436 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर |
हेक्सा-कोर |
रैम |
3GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
64GB |
रियर कैमरा |
12MP,12MP |
फ्रंट कैमरा |
7MP |
बैटरी |
2716mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
आईओएस 11 |