भारत में Jabra ने लांच किए Elite Sport ईयरबड्स, जानें फीचर्स

  • भारत में Jabra ने लांच किए Elite Sport ईयरबड्स, जानें फीचर्स
You Are HereGadgets
Thursday, August 3, 2017-6:06 PM

जालंधर- भारत में Jabra ने अपने नए वायरलेस वॉटरप्रूफ ईयरबड्स Elite Sport को  लांच किया है। कंपनी ने इन ईयरबड्स को 18,990 रुपए में लांच किया है। जानकारी के मुताबिक यह 8 अगस्त से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्धल हो जाएंगे। इस डिवाइस के साथस चार्जिंग केस उपलब्ध है, जिसकी मदद से इसे 9 घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है। Jabra Elite Sport ईयरबड को ईन-ईयर हार्ट रेट मॉनिटर के साथ व्यक्तिगत फिटनेस पर नजर रखने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि हृदय गति मॉनीटर 90% सही परिणाम देता है।

PunjabKesari

 

यह डिवाइस एंड्राइड और आईओएस डिवाइस दोनों के साथ काम करेगा। यह डिवाइस आईपी 67 रेटिंग के साथ आता है, जिसका अर्थ है कि 30 मिनट तक इसे पानी में रखने पर भी यह खराब नहीं होगा। इसके साथ-साथ Jabra लाइफ एप्प को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को चार्ज करने के बाद इस ईयरबड पर 4.5 घंटे स्टिरियो म्यूजिक और कॉल्स को रिसीव किया जा सकता है। इसके साथ ही यह 200 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ आता है।
 


Latest News