जियो फोन में ऐसे काम करेंगे Jio Apps, मिली नई जानकारी

  • जियो फोन में ऐसे काम करेंगे Jio Apps, मिली नई जानकारी
You Are HereGadgets
Saturday, September 2, 2017-12:36 PM

जालंधरः पिछले काफी दिनों से जियो का 4जी फीचर फोन चर्चित में है। कंपनी ने इस 4जी फीचर फोन को इंडिया का स्मार्टफोन के नाम से पेश किया है। हालांकि, ये कितना स्मार्ट है इसका पता तो यूजर के इस्तेमाल करने के बाद ही चलेगा। इस बीच कंपनी ने अपनी वेबसाइट उन एप्स के बारे में बताया है जो इस फोन पर नॉन-स्टॉप रन करेंगे। ये सभी जियो ऐप्स है। इन एप्स की मदद से यूजर ऑनलाइन वीडियो, म्यूजिक से लेकर मनी ट्रांसफर, गेम्स, न्यूज जैसे कई काम कर सकेंगे। 

 

1. My jio app

इसकी मदद से प्लान, वैलिडिटी, डाटा यूजेस, हिस्ट्री जैसी कई जानकारियां मिलती है। 

 

2. Jio music app

इस एप्प के जरिए यूजर्स ऑनलाइन म्यूजिक सुनने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 

3. Jio TV app

जियो टीवी एप्प में आप लाइव चैलन देख सकते हैं। इन चैनल्स का आउटपुत टीवी पर भी दिया जा सकता है। 

 

4. Jio Cinema app

इस एप्प के जरिए यूजर्स ऑनलाइन मूवीज और वीडियो देख सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा।

 

5. Jio EXPress news app

जियो एक्सप्रेस न्यूज आपको खबरों में हमेशा अपडेट रखेगा। बता दें कि 10 से ज्यादा भाषाओं पर आप स्टोरी पढ़ सकते हैं।

 

6. Hello Jio app

फोन से बात करके मूवी, म्यूजिक प्ले करें। साथ ही, इंटरनेट सर्चिंग भी करें।

 

7. Jio Video call app

इस एप्प के जरिए यूजर्स हाई क्वालिटी का वीडियो कॉल कर सकते हैं। साथ वॉइस क्वालिटी भी एचडी मिलेगी। 

 

8. Jio Share app

जियो शेयर एप्प से फोटो, वीडियो और इमोजी को आसानी से शेयर किया जा सकता है। मैसेज और चैट भी क सकते हैं। 

 

9. Jio Games app

इस एप्प में आपको रिच क्वालिटी के कई सारे गेम्स मिलेगें। इन्हें ऑनलाइन खेला जा सकेगा।


Latest News