पेट्रोल इंजन के साथ रेंज रोवर इवोक और डिस्कवरी स्पोर्ट भारत में लांच

  • पेट्रोल इंजन के साथ रेंज रोवर इवोक और डिस्कवरी स्पोर्ट भारत में लांच
You Are HereGadgets
Friday, May 25, 2018-9:11 PM

जालंधर- दुनिया भर में अपनी पावरफुल SUVs को लेकर जानी जाने वाली कम्पनी  रेंज रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक इंजेनियम पेट्रोल वेरिएंट को भारत में लांच कर दिया गया है। दोनों ही कारों को एक परफॉरमेंस कार के तौर पर विकसित किया गया है। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक में कंपनी ने ढ़ेर सारे लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। जिसमें कार में Wi-Fi हॉटस्पॉट और प्रो सर्विस की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा दोनों कारों में कंपनी ने दमदार इंजेनियम इंजन दिया है जो इस और भी खास बना रहा है।

 

कीमत 

कीमत की बात करें तो कंपनी ने डिस्कवरी स्पोर्ट को 49.20 लाख रुपए और रेंज रोवर इवोक की शुरुआती कीमत 51.06 लाख रुपए रखी है।

 

PunjabKesari

 

लांचिंग

लांच के मौके पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट रोहित सुरी ने कहा कि "लैंड रोवर वेलार में इंजेनियम पेट्रोल को ग्राहकों ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया और अब हमें लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक को ग्राहकों को सौंपते हुए काफी खुशी हो रही है।"

 

PunjabKesari

 

247 बीएचपी की पावर 

जगुआर लैंड रोवर के इन दोनों कारों में एक ही इंजन लगाया गया है। इनमें लगा 2.0-लीटर का इंजेनियम पेट्रोल इंजन 247 बीएचपी की दमदार पावर पैदा करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

 

PunjabKesari

 

फीचर्स

कंपनी ने अपनी इस नई कार में रास्ता प्लान करने के लिए खास एप्प, कम्यूट मोड और शेयरिंग ETA (यात्रा का अनुमानित समय) जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और भी अाकर्षित बना रहे हैं। 

 

PunjabKesari

 


 


Latest News