लैंड रोवर भारत लाया द अबव एंड बियॉन्ड टूर

  • लैंड रोवर भारत लाया द अबव एंड बियॉन्ड टूर
You Are HereGadgets
Saturday, April 14, 2018-11:29 AM

जालंधरः जैगुवार लैंड रोवर ने लैंड रोवर की आफ-रोड अनुभव की प्रतिष्ठित श्रृंखला द अबव एंड बियान्ड टूर इवैंट की भारत में पहले आयोजन की शुरुआत आज चंडीगढ़ में की। वित्त वर्ष 2018-19 में द अबव एंड बियान्ड टूर 12 शहरों में ग्राहकों और संभावित खरीदारों को आफ-रोड परिस्थितियों में लैंड रोवर वाहनों की वास्तविक दक्षता एवं दृढ़ता के अनुभव का मौका प्रदान करेगा।

 

द अबव एंड बियान्ड टूर का आयोजन लैंड रोवर के श्रेष्ठ परफामैंस को सामने लाने के लिए प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक के साथ विभिन्न इलाकों और ड्राइविंग परिस्थितियों में किया जाता है। 70 वर्षों से ज्यादा समय से शानदार आल-टेरियन टैक्रोलॉजीज, चाहे वह आन हो या आफरोड में विशेषज्ञता के साथ लैंड रोवर बैंज के प्रत्येक वाहन दूसरों से अलग व बेजोड़ होते हैं।

 

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रैसीडैंट एवं मैनेजिंग डायरैक्टर रोहित सूरी ने कहा कि द अबव एंड बियान्ड टूर को भारत में पेश करके हमें खुशी हो रही है। यह हमारे ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय गतिविधि है। 
 


Latest News