Monday, December 18, 2017-7:36 PM
जालंधर- दुनिया भर में अपनी पावरफुल SUVs को लेकर जानी जाने वाली कंपनी लैंडरोवर ने भारत में 2018 डिस्कवरी स्पोर्ट को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस नई कार को 4 वैरिएंट्स में पेश किया है जिनके नाम प्योर, एसई, एचएसई और एचएसई लक्जरी है। वहीं नई डिस्कवरी की शुरुअाती (एक्स-शोरूम दिल्ली) कीमत 42.48 लाख रुपए से शुरु होकर 57.46 लाख रुपए है।
इंजन
नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट को केवल डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है जोकि 9-स्पीड स्वचालित गियरबॉक्स से लैस है और यह चारों व्हील्स को पॉवर ट्रांसपोर्ट करती है। कार में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया है जोकि 147bhp की पावर और और 382 एनएम के टॉर्क को जनरेट करता है।
वहीं 2018 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट एचएसई का लक्जरी वेरिएंट टर्बो डीजल इंजन से 177 बीएचपी और 430 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
अन्य फीचर्स
कंपनी ने इस नई कार में एक रूट प्लानर शामिल किया है जो डाउनलोड करने योग्य एप्प के जरिए नेविगेशन सेवाओं को प्रदान करता है और वाहन के सटनव सिस्टम के साथ रोड को दिखाता है। वहीं नया 'कम्यूट मोड' फीचर है जो नई डिस्कवरी स्पोर्ट को अक्सर उपयोग किए जाने वाले रूट को दिखाता है। अब देखना होगा कि इस नई कार को मार्केट से कैसा रिस्पांस मिलता है।