LG ने लांच किया दुनिया का पहला 4K Oled TV, कीमत देखकर हो जाएंगे हैरान

  • LG ने लांच किया दुनिया का पहला 4K Oled TV, कीमत देखकर हो जाएंगे हैरान
You Are HereGadgets
Tuesday, July 25, 2017-5:42 PM

जालंधर : LG ने मंगलवार को दुनिया का पहला 4K Oled टीवी भारत में लांच कर दिया है। कम्पनी के मुताबिक 4K Oled टीवी रेंज को LG के चुनिंदा स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। LG ने अपनी नई टीवी रेंज को 2 स्क्रीन साइज 65 इंच 4K Oled और 55 इंच में पेश किया है। 65 इंच वाले 4K Oled माॅडल की कीमत 5,79,900 रुपए और 55 इंच वाले माॅडल की कीमत 3,84,900 रुपए रखी गई है। टीवी रेंज में LG पहली ऐसी कम्पनी है जिसमें Oled टैकनालजी के साथ 4K रेसोलूशन की पेशकश की है। 

LG के 4K Oled टीवी में हार्मोन कार्डोन साउंड, साइड से महज 5.9mm मोटा, LG का WebOS और मैजिक रिमोर्ट दिया गया है जो मोशन नेविगेशन के साथ कंट्रोल किया जा सकता है, इससे इस स्मार्ट टीवी के इस्तेमाल का तरीका बदल जाएगा और यूजर एक्सपीरिंस और भी बेहतर हो जाएगा।


Latest News