Sunday, November 5, 2017-8:06 PM
जालंधर- भारत की प्रसिद्व वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा नौ सीटों वाली नई TUV 300 पेश करने वाली है। इस एसयूवी को नाम महिंद्रा TUV300 प्लस है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल नई कार के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें फ्रंट में 2, बीच में 3 और पीछे 4 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
फीचर्स
इस नई कार में 1.99 लीटर और 4 सिलेंडर वाला नया एमहॉक डी120 इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 121.5 पीएस की पावर जेनरेट करता है वहीं इसका टॉर्क 28 न्यूटन मीटर का है। इसमें कंपनी 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दे सकती है।
वहीं नई कार टेल लाइट में कुछ बदलाव किए गए हैं और माना जा रहा है कि कंपनी इस बार टायर साइज में भी वृद्धि कर दे। बता दें कि इस कार की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही पता चल सकेगी।