माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस लैपटॉप का सस्ता वेरियंट किया पेश

  • माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस लैपटॉप का सस्ता वेरियंट किया पेश
You Are HereGadgets
Monday, February 5, 2018-4:03 PM

जालंधरः अमरीकी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नए सरफेस लैपटॉप को पेश कर दिया है। इस लैपटॉप का नया बेसिक मॉडल $799 यानी लगभग 51,171 रुपए की कीमत के साथ है। वहीं इससे पहले इसके सबसे सस्ते वेरिएंट की कीमत $999 यानी लगभग 63,980 रुपए थी।

 

बता दें कि लैपटॉप का ये नया मॉडल इंटेल कोर m3 प्रोसेसर के साथ इंटेल HD ग्राफिक्स 615 गाफिक्स कार्ड पर आधारित है। इस लैपटॉप में 4जीबी रैम और 128जीबी इंटर्नल स्टोरेज दी गई है।इसके साथ ही ये अब कोर m3, कोर i5 और कोर i7 मॉडल्स के साथ है। इनमें से कोर m3 और कोर i5 के बाकी स्पेसिफिकेशंस पहले जैसे ही हैं। वहीं इसके कोर i7 मॉडल में 8GB रैम और 256GB इंटर्नल स्टोरेज क्षमता दी गई है और कोर i7 मॉडल $1,299 यानी लगभग 83,194 रुपए की कीमत के साथ है। 

 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 13.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2256 x 1504 पिक्सल्स है। यह लैपटॉप विंडोज 10 पर अधारित है। वहीं, इस लैपटॉप में 720p वेबकैम दिया गया है जोकि विंडोज हैलो IR कैमरा सपोर्ट के साथ है। यह लैपटॉप 14.5 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ अाता है। कनैक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट की जगह कंपनी ने USB 3.0 पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल है। 
 
   


Latest News