मोटोरोला के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा एड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट

  • मोटोरोला के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा एड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, September 18, 2017-4:22 PM

जालंधरः अमरीकी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने इस साल जुलाई महीने में भारतीय मार्केट में Moto E4 और E4 Plus को एंड्रायड 7.1 नॉगट के साथ पेश किया था।  वहीं, अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही कुछ स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रायड 8.0 Oreo अपडेट जारी करेगी।

 

मोटोरोला ने इस साल जुलाई महीने में भारतीय मार्केट में Moto E4 और E4 Plus को एंड्रायड 7.1 नॉगट के साथ पेश किया था। वहीं, अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही कुछ स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रायड 8.0 Oreo अपडेट जारी करेगी। इस लिस्ट में इस साल जुलाई में लांच हुए Moto E4 और Moto E4 Plus स्मार्टफोन को एंड्रायड 8.0 Oreo अपडेट नहीं मिलेगा।


 
बताया जा रहा है कि आने वाले समय में गूगल आधिकारिक तौर पर Nexus और Pixel डिवाइस के लिए एंड्रायड Oreo अपडेट को रोलआउट कर दिया है। वहीं, अगले महीने या उसके बाद वाले महीनें में मोटोरोला अपने लिस्ट किए गए डिवाइस के लिए एंड्रायड Oreo अपडेट जारी कर देगा। यह दूसरे डिवाइस OEM की तुलना में अभी भी बहुत आगे है।  

 

जानकारी के अनुसार, जहां तक स्पोर्ट डिवाइस की बात कि जाए, तो मोटोरोला के हालिया और लेटेस्ट डिवाइस को यह अपडेट प्राप्त किया जाएगा। इसमें Moto Z, Moto Z Droid, Moto Z Force Droid, Moto Z Play, Moto Z Play Droid, Moto Z2 Play, Moto Z2 Force Edition, Moto X4, Moto G5, Moto G5 Plus, Moto G5S और Moto G5S Plus शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में Moto G4 और Moto G4 Plus शामिल नहीं है, जो एंड्रायड अपडेट लाइफ साइकल के मामले में समय सीमा के भीतर हैं, क्योंकि यह स्मार्टफोन पिछले साल ही रिलीज किए गए थे। 
 


Latest News