Friday, August 11, 2017-3:13 PM
जालंधर- टेलीकॉम कंपनी जियो ने कुछ समय के अंदर ही लगभग पूरे भारत में अपना विस्तार कर लिया है। इसके पीछे कंपनी द्वारा पेश किए गए कई बेहतरीन प्लान्स है। इसी के साथ अब इस कंपनी ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के मुताबिक जियो की मोबाइल एप्लीकेशन ‘MyJio’ एंड्राइड प्लेटफार्म से दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाला एप्प हो गया है। इसके बारे में कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि माय जियो एप्प को अब तक 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इसके अलावा मायजियो एक साल से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय एप्प बन गया है।
वहीं सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि, ‘गूगल प्ले पर MyJio को 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। यह 10 करोड़ डाउनलोड की उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा भारतीय मोबाइल एप्प तथा किसी कंपनी का पहला ‘सेल्फकेयर’ मोबाइल एप्प है।’