3डी फेस स्कैनिंग तकनीक से लैस हो सकता है नया iPhone !

  • 3डी फेस स्कैनिंग तकनीक से लैस हो सकता है नया iPhone !
You Are HereGadgets
Monday, July 17, 2017-7:33 PM

जालंधर- एप्पल के आने वाले नए डिवाइस iPhone 8 और iPhone 7s 3डी फेस स्कैनिंग तकनीक से लैस हो सकता है। जानकारी के अनुसीर कंपनी 3डी सेंसर फेशियल रिकॉग्नाइजेशन तकनीक पर कार्य कर रही है। जिसकी मदद से iPhone यूजर्स फोन को अनलॉक करने के अलावा आॅथेंटिकेशन पेमेंट भी कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि 3डी सेंसर काफी तेज और सटीक है और इसे “focal points of the feature” भी कहा जा सकता है। हांलाकि कंपनी की तरफ से इसके बारे कोई खुलासा नहीं किया है।

इस नई तकनीक से यूजर्स को iPhone अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि केवल फेस देखकर ही आपका डिवाइस अनलॉक हो जाएगा। यह तकनीक फोन को अनलॉक करने के अलावा लॉगइन करने और पेमेंट करने में लाभदायक होगी। यह तकनीक एक नए 3डी सेंसर द्वारा संचालित होगी। यह तकनीक यूजर के चेहरे को स्कैन कर चंद सेकंड में ही फोन को अनलॉक कर देगी। वहीं फोन को अनलॉक करने के लिए चेहरे को फोन के बिल्कुल पास लाने की जरूरत नहीं होगी।


Latest News