अब नए लुक के साथ नजर आएगा एंड्रायड प्ले स्टोर, गूगल ने जारी किया नया अपडेट

  • अब नए लुक के साथ नजर आएगा एंड्रायड प्ले स्टोर, गूगल ने जारी किया नया अपडेट
You Are HereGadgets
Thursday, September 28, 2017-2:59 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल कंपनी गूगल ने प्ले स्टोर एप्प का नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के जरिए गूगल एप्प में कुछ बदलाव किए जाएंगे और बग्स को भी फिक्स किया जाएगा। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इसमें सिक्योरिटी सेफगार्ड को भी अपडेट किया जाएगा।

 

बता दें कि कंपनी के UI में बदलाव होने के बाद से यह चौथा अपडेट है। गूगल प्ले स्टोर का लेटेस्ट वर्जन 8.2.56 है। रिर्पोट के मुताबिक, गूगल ने इसे रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कुछ ही दिनों में यह हर यूजर को प्राप्त हो जाएगा। वहीं, यूजर्स इसकी एपीके फाइल भी डाउनोड कर सकते हैं।

 

एप्पल स्टोर में भी आया बड़ा बदलाव

iOS 11 अपडेट के बाद एप्पल स्टोर का लुक भी पूरी तरह बदल गया है। इसमें नीचे की तरफ Today, Games, Apps, Updates और Search का ऑप्शन दिया गया है। Today में आपको गेम्स समेत कई अलग-अलग कैटेगरी की एप मिल जाएंगी। इसके अलावा Updates सेक्शन में आपके फोन में मौजूदा एप्स के लेटेस्ट अपडेट मौजूद होंगे।


Latest News