अब यूजर्स को किराये पर भी मिलेंगे ये नए Moto Mods

  • अब यूजर्स को किराये पर भी मिलेंगे ये नए Moto Mods
You Are HereGadgets
Saturday, December 16, 2017-8:03 PM

जालंधर- हाल ही में Lenovo के ब्रांड मोटो ने भारत में अपने फ्लैगशिप Moto Z रेंज के लिए तीन नए Moto Mods को लांच किया है। इन नए Moto Mods में ऑडियो के लिए JBL SoundBoost 2, हैंडहेल्ड गेमिंग के लिए GamePad Mod और चार्जिंग के लिए TurboPower Pack battery mod शामिल हैं। वहीं अब कंपनी ने अपने यूजर्स को लिए एक नई सेवा को पेश किया है जिसमें 23 दिसंबर से यूजर्स Moto Mod को 399 रुपए में एक हफ्ते के लिए रेंट( किराए) पर ले पाएंगे। 

 

कंपनी ने जानकारी दी कि ये सेवा केवल 8 मेट्रो शहरों में ही उपलब्ध होगी। वहीं ये Moto Mod केवल Moto Z, Moto Z Play, Moto Z2 Play, Moto Z Force Droid और  Moto Z2 Force Edition के लिए ही कॉम्पैटिबल होंगे।

 

Moto Mods

बात करें इन नए Moto Mods की तो इसमें JBL SoundBoost 2 Mod की कीमत 6,999 रुपए है। मोटो के दावे के मुताबिक, इस Mod में 10 घंटे की बैटरी लाइफ और वाटर रेसिस्टेंट कोटिंग है। इसे रेड, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और साथ ही बेहतर ग्रिप के लिए इसके बैक में फैब्रिक कोटिंग दी गई है।

 

Game Pad Mod की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है, इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन को हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल में तब्दील कर पाएंगे। इसकी बैटरी 1035mAh की है और इसमें ट्रू गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डुअल कंट्रोल स्टिक्स, D-पैड और चार एक्शन बटन दिए गए हैं। इसके अलावा  Moto TurboPower Pack Mod की कीमत 5,999 रुपए रखी गई है। ये मोटो Z सीरीज डिवाइसेस को एक्सट्रा बैटरी प्रदान करेगा।


Latest News