यूजर्स की समस्याओं को देखते हुए वनप्लस ने जारी किया Oxygen OS 5.1.2 अपडेट

  • यूजर्स की समस्याओं को देखते हुए वनप्लस ने जारी किया Oxygen OS 5.1.2 अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, May 28, 2018-10:13 AM

जालंधर : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी वनप्लस ने अपने यूजर्स की समस्याओं पर ध्यान देते हुए वनप्लस 5 व 5T स्मार्टफोन्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। इन दोनों ही मॉडल्स पर यह अपडेट Oxygen OS 5.1.2 वर्जन के नाम से उपलब्ध किया गया है। अगर आपको इसकी नोटिफिकेशन नहीं मिली है तो जल्द ही कम्पनी इससे जुड़ी जानकारी उपलब्ध करेगी। इस अपडेट का फाइल साइज़ 1.6GB बताया गया है। कम्पनी ने हिदायत दी है कि Wi-Fi कनैक्शन व नैटवर्क स्पीड के सही होने पर ही इस अपडेट को डाउनलोडिंग पर लगाए।

 

अपडेट से सही होंगी यूजर्स की ये समस्याएं

1. मई सेक्योरिटी अपडेट को OTA (ओवर द एयर) उपलब्ध किया गया है।

2. इसके जरिए ऑटो रोटेशन स्टेबिलिटी इश्यू सही होगा।

3. गैलरी एप में मैप व्यू दिया गया है जिसमें आप लोकेशन के हिसाब से फोटोज़ देख सकते हैं।

4. इसमें रीसैंटली डिलीटिड फोटोज़ के डाटा को भी देखा जा सकेगा।

5. अगर आपके वनप्लस में Wi-Fi नैटवर्क से जुड़ी कोई समस्या आ रही थी तो वह भी इस अपडेट के जरिए सही हो जाएगी। 

6.  इसमें डब्ल टैप करने पर स्क्रीन लॉक होने का ऑप्शन दिया गया है। 

7. इसके अलावा अपडेट के जरिए माइक के सही तरीके से ना चलने व हैडफोन लगाने पर आने वाली समस्या को भी ठीक किया गया है। 


Latest News