Monday, October 16, 2017-9:01 AM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Oppo F5 को लांच करने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 2 नवंबर को लांच कर सकती हैं। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। मीडिया इनवाइट में ओप्पो एफ5 के बेज़ल को दिखाया गया है। टैगलाइन है, "Capture the real you." इनवाइट में यह भी लिखा है कि यह सेल्फी एक्सपर्ट है।
Oppo F5 स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले |
6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (2880 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन) |
प्रोसैसर |
क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर |
रैम |
4GB/6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
64GB |
रियर कैमरा |
16MP |
फ्रंट कैमरा |
20MP |
बैटरी |
4,000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G LTE, ब्लूटुथ, वाई-फाई |