Oppo ने पेश किया F3 स्मार्टफोन का Diwali Edition

  • Oppo ने पेश किया F3 स्मार्टफोन का Diwali Edition
You Are HereGadgets
Tuesday, September 26, 2017-3:09 PM

जालंधर- हाल ही में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने एफ3 स्मार्टफोन को लांच किया है। वहीं अब कंपनी ने एफ3 का दिवाली एडिशन लांच कर दिया है। ओप्पो एफ3 दीवाली एडिशन को रेड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन को 29 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और ओप्पो स्टोर पर होगी। 


कीमत 

ओप्पो एफ3 दिवाली एडिशन की कीमत 18,990 रुपए है। ओप्पो एफ3 दिवाली एडिशन खरीदने वाले ग्राहकों को भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला एक एक्सक्लूसिव क्रिकेट बैट भी गिफ्ट के तौर पर मिलेगा। 

 

Oppo F3 के फीचर्सः

 डिस्प्ले       5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल  रेजोल्यूशन) 
 प्रोसैसर     ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी
  रैम   4GB
 इंटर्नल  स्टोरेज    64GB
 एक्पैन्डेब्ल    स्टोरेज    माइक्रो एसडी कार्ड से 128जीबी
  रियर कैमरा      13 MP 
  फ्रंट कैमरा      16 MP/8MP
   बैटरी     3200mAh
  ऑपरेटिंग  सिस्टम    एंड्रॉयड  6.0 मार्शमैलो 
 कनैक्टिविटी  डुअल नैनो सिम, GPS, ब्लूटूथ 4.0, Wi Fi 802.11और ओटीजी

 

 

 


Latest News