भारत में लांच हुअा रेंज रोवर का लैंडमार्क एड‍िशन, टॉप स्पीड 195 km/h

  • भारत में लांच हुअा रेंज रोवर का लैंडमार्क एड‍िशन, टॉप स्पीड 195 km/h
You Are HereGadgets
Wednesday, January 17, 2018-6:16 PM

जालंधर- ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने भारत में अपनी दमदार एसयूवी रेन्ज रोवर इवोक का अपडेटेड वर्ज़न 2018 लैंडमार्क एडिशन लांच कर किया है जिसकी कीमत 50 लाख 20 हज़ार रुपए है। कंपनी ने इस कार को मरीन ब्ल्यू के साथ दो और कलर्स में लांच किया है। कंपनी ने कार को कई नए शानदार फीचर्स से लैस किया है जो इसे और भी बेहतरीन बनाते है।

PunjabKesari

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा कि, “पूरी दुनिया और भारत में नए ग्राहकों के हिसाब से रेन्ज रोवर इवोक को रेन्ज रोवर की लग्ज़री दी गई है। इस कार की डिज़ाइन बहुत बेहतर है और इसकी ऑफरोड क्षमता इस एसयूवी को लैंड रोवर पसंद करने वाले लोगों को काफी आकर्षित करेगी।”

 

इंजन 

इंजन की बात करें तो कंपनी ने कार में 2-लीटर इंजीनियम डीजल इंजन दिया है जोकि177 bhp की पावर जनरेट करने के साथ 430 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

PunjabKesari

तूफानी रफ्तार 

बताया जा रहा है कि इस कार को 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में महज 9 सेकंड का समय लगता है और वहीं इसकी टॉप स्पीड 195 किमी/घंटा है।

 

डिजाइन 

पुराने मॉडल के मुकाबले लैंड रोवर रेन्ज रोवर 2018 इवोक लैंडमार्क एडिशन में डायनामिक बॉडी स्टाइल किट, बॉडी के कलर की डोर क्लैडिंग, ग्रेफाइट एटलस ग्रिल, बोनट और फेंडर वेन्ट दिया है। इसके अलावा कार में ग्लॉस ब्लैक 18-इंच व्हील के साथ ग्रे शेड की रूफ दी है।

PunjabKesari

फीचर्स

2018 इवोक लैंडमोर्क एडिशन में एल्युमीनियम ब्रश्ड सेंट्रल कंसोल लगाया गया है जो इबोनी लैदर सीट्स और और इसके बीच वाले हिस्से से मिलता-जुलता है। वहीं लैंड रोवर रेन्ज रोवर ने इस कार में कीलेस एंट्री बेहतर क्वालिटी की टेललाइट्स दी हैं। अब देखना होगा कि इस नई कार को मार्केट से कैसा रिस्पांस मिलता है।

PunjabKesari


Latest News