जानें फोन को बैक पॉकेट में रखने के नुकसान

  • जानें फोन को बैक पॉकेट में रखने के नुकसान
You Are HereGadgets
Thursday, November 23, 2017-2:52 PM

जालंधर- स्मार्टफोन अाज के समय में हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके है। वहीं एेसा अक्सर देखा जाता है कि यूजर्स फोन को अपनी जींस के पिछले पॉकेट में रख लेते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि यहां पर फोन रखना न सिर्फ आसान है बल्कि पॉकेट थोड़ा टाइट होने की वजह से ​फोन स्थिर भी रहता है। परन्तु मिली जानकारी के मुताबिक ​जींस की पिछली पॉकेट में फोन रखना बेहद खतरनाक हो सकता है। अाइए जानते है इसके बारे में...

                                                                                   

फोन को बैक पॉकेट में रखने के नुकसान

 

1. एेसा अक्सर देखा जाता है कि स्मार्टफोन को पिछले पॉकेट में रखकर यदि आप बैठते हैं तो आपको काफी नुकसान हो सकता है। फोन टूट सकता है, बैंड हो सकता है और आपको भी चोट पहुंच सकती है।

 

2. पीछे पॉकेट में फोन रखने पर अापका उसपर ध्यान नही रहता और आसानी से फोन निकला (चोरी) किया जा सकता है।

 

3. न्यूमेरोलॉजिस्ट और मेडिकल अडवाइजर फोर कस्टमर​ रिपोर्ट आर्ले अवितजर का कहना है कि सेलफोन को पीछे की पॉकेट में रखने पर कुछ सालों में ऐसे मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है जो कूल्हों की समस्या से परेशान हैंं। इतना ही नहीं पैरों के नीचे भी बेहद दर्द की शिकायत करते हैं।

 

4. इसके अलावा पीछे की पॉकेट टाइट होने के कारण अापको कोई भी नंबर डायल, एप्प और डिसप्ले का आॅन हो जाना जैसी समस्याअो का सामना करना पड़ सकता है।


Latest News