इन आधुनिक फीचर्स के साथ जारी हुआ iOS11 Beta 8

  • इन आधुनिक फीचर्स के साथ जारी हुआ iOS11 Beta 8
You Are HereGadgets
Thursday, August 31, 2017-10:31 AM

जालंधरः अमरिकी टेक्नॉली कंपनी एप्पल ने अपने डेवलपर्स के लिए iOS11 Beta 8 को जारी कर दिया है। नए एडीशन को उन डिवाइसों की सेटिंग्स से पाया जा सकता है जो पहले से ही iOS 11 पर चल रहे हैं। डेवलपर्स के अलावा बाकी यूजर्स भी इस अपडेट को फ्री पब्लिक बीटा प्रोग्राम में शामिल होकर हासिल कर सकते हैं।

 

बता दें कि बीटा 8 को मामूली बदलाव और बग फिक्स के साथ पेश किया गया है, जिनमें से कुछ एप स्टोर के लिए लक्षित हैं। इसके अलावा, iOS11 Beta 8 ने 3डी टच फंक्शन विलम्ब भी कम कर दिया है। अनलॉक एनीमेशन और वॉल्यूम समायोजन एनीमेशन में मामूली गति में सुधार भी अद्यतन का एक हिस्सा है।

 

iOS 11 Beta 8 अपडेट डाउनलोड होने के बाद लगभग 60 एमबी की जगह लेगा। वहीं, उम्मीद कि जा रही है कि एप्पल डिवाइसों के लिए यह अंतिम बीटा होगा। iOS 11 को iPhone 5S, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE, iPhone 7 और iPhone 7 Plus में दिया जाएगा। इसके साथ इसे iPad Air और iPad Pro मॉडल, iPad 5th जनरेशन, iPad mini 2 इसके अलावा बाद में iPod touch 6th जनरेशन में दिया जाएगा। 

 

ऐसे करें अपडेट

- सबसे पहले अपने आपको beta.apple.com/sp/betaprogram/ पर रजिस्टर करें।

- इसके बाद अपने डिवाइस को बीटा अपडेट के लिए एनरोल करें।

- निर्देशों का पालन करते हुए अपने आईफोन पर सार्वजनिक बीटा प्रोफाइल डाउनलोड करें।

- एक बार जब आप ओटीए अपडेट प्राप्त करते हैं, तो पंजीकृत आईफोन के सेटिंग्स एप पर जाएं और ओएस संस्करण अपडेट करें।

- यह जांचने के लिए कि क्या आपको अपडेट मिला है या नहीं तो Settings > General > Software Update पर जाकर देखें।


 


Latest News