रेनो इंडिया ने लांच किया My renault app, सेल्स, सर्विस जैसी सारी सुविधा उपलब्ध

  • रेनो इंडिया ने लांच किया My renault app, सेल्स, सर्विस जैसी सारी सुविधा उपलब्ध
You Are HereAutomobile
Friday, September 8, 2017-7:26 AM

जालंधरः फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो इंडिया ने अपने नए माय रेनो एप्प को लांच किया है। स एप्प पर यूजर्स कस्टमर रेनो की सभी कारों की सीरीज उपलब्ध है। यह एप्प ग्राहकों को 60 से अधिक सुविधाओं की पेशकश करता है।

Image result for my renault app

इस एप्प की प्रमुख विशेषताओं में वाहनों की व्यक्तिगत सेवा, ऑनलाइन सेवा अपॉइंटमेंट्स, वाहनों के लिए इंटरैक्टिव उपयोगकर्ता मैनुअल शामिल है। इसके अलावा इसमें डीलरशिप और ग्राहक सेवा के लिए आसान पहुंच, दस्तावेज़ संग्रहण और ई-भुगतान सुविधा के लिए डिजिटल वाल्टस शामिल है। बता दें कि यह ए्प्प एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है।

 

रिर्पोट के मुतबाकि, रेनो ने अपनी नई सेल्स और सर्विस की पहल को बढ़ाने के लिए माय रेनो एप्प लांच किया है। देश में एक मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो, सेवा और बिक्री के साथ यह ऑटोमेकर प्रतिस्पर्धा से आगे रहना चाहता है। इस बारे में कंपनी कगे सीईओ और प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा कि ग्राहक हमारी व्यावसायिक रणनीति के केंद्र में हैं और रेनो ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखता है। 


Latest News