एप्पल ने लॉन्च किया iOS 11, अपने iPhone में ऐसे करें डाउनलोड

  • एप्पल ने लॉन्च किया iOS 11, अपने iPhone में ऐसे करें डाउनलोड
You Are HereGadgets
Wednesday, September 20, 2017-1:16 PM

जालंधर : अमरीकी टैकनोलॉजी कम्पनी एप्पल ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए नए iOS 11 अपडेट को जारी कर दिया है। इस अपडेट को साल 2013 और उसके बाद बने आईफोन, आईपैड और आईपैड टच में डाउनलोड किया जा सकता है। नए iOS 11 में Siri का नया वर्जन, आईफोन X में दिए गए एनिमेटेड इमोजी, लाइव फोटोज़ और कंट्रोल सेंटर जैसे नए फीचर्स शामिल हैं।

 

 

ऐसे करें iOS 11 को डाउनलोड
एप्पल डिवाइस में iOS 11 को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी डिवाइस की सैटिंग्स में जाना होगा। सेटिंग में जनरल पर क्लिक करने के बाद आपको साफ्टवेयर अपडेट का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही iOS 11 डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। डाउनलोड होने के बाद आपको iOS 11 की नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा। इसके बाद आपकी डिवाइस रीस्टार्ट होगी और आप फोन में नए iOS 11 को यूज कर पाएंगे।

PunjabKesari

 

जरूरी हिदायतें 
1. iOS 11 को इंस्टाल करने से पहले आपको अपनी डिवाइस में मौजूद सभी जरूरी चीजें जैसे- फोटो, मैसेज, डाक्यूमेंट आदि का बैकअप लेना चाहिए।

2. iOS 11 की फाइल को डाउनलोड करने के लिए आपको वाई-फाई कनैक्शन की जरूरत पड़ेगी।

3. iOS 11 को डाउनलोड करने के लिए आपको अपनी डिवाइस में 2 जीबी स्पेस खाली करनी होगी। 

 

 

सिर्फ इन डिवाइसिस में डाउनलोड होगा iOS 11

iPhone 7 
iPhone 7 Plus 
iPhone 6s 
iPhone 6s Plus 
iPhone 6 
iPhone 6 Plus
iPhone SE
iPhone 5s 
12.9-inch iPad Pro (2017)
12.9-inch iPad Pro (2016) 
10.5-inch iPad Pro 9.7-inch 
iPad Pro iPad Air 2 
iPad Air iPad (2017)
iPad mini 4
iPad mini 3
iPad mini 2
iPod touch 6th generation
 


Latest News