सैमसंग Galaxy A7 (2017) को भारत में मिलेगा नॉगट अपडेट

  • सैमसंग Galaxy A7 (2017) को भारत में मिलेगा नॉगट अपडेट
You Are HereGadgets
Tuesday, September 12, 2017-2:41 PM

जालंधरः  कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग द्वारा Galaxy A5(2017) और A7 (2017) स्मार्टफोंस को इसी साल मार्च में भारत में पेश किया गया था। इसकी कीमत  33,490 रुपए है। स्मार्टफोन को एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया था, जिसके बाद कुछ देशों में इन डिवाइस को एंड्राइड नॉगट अपडेट प्राप्त हुआ। वहीं अब भारत में भी Galaxy A7 (2017) को एंड्रायड नॉगट अपडेट प्राप्त होगा। 


 
जानकारी के अनुसार, भारत में Galaxy A7 (2017) के लिए एंड्राइड नॉगट अपडेट का रोल आउट शुरू हो गया है। इस फाइल का आकार 1385.98MB है और इसका फर्मवेयर वर्जन A520FXXUBQI5 है। एंड्रायड 7.0 ओटीए अपडेट के बाद स्मार्टफोन में नया यूजर इंटरफेस डिजाइन और यूजर अनुभव प्राप्त होगा। 

 

एंड्रायड नॉगट अपडेट के बाद Galaxy A7 (2017) में यूजर्स कई खास फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं। जिनमें आॅलवेज आॅन डिसप्ले, मल्टी विंडोज नोटिफिकेशन और क्विक सेटिंग टोंगल्स आदि शामिल हैं। इसके साथ ही डिवाइस अपडेट होने के बाद स्मार्टफोन के कई बग फिक्स होंगे।  

 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.7-इंच की FHD सुप​र एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में डुअल-सिम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इनमें वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 4.2 और NFC भी दिया गया है। फोंस में आपको 1.9GHz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर 3GB रैम के साथ दिया गया है साथ ही इन दोनों ही फोंस में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश और f/1.9 अपर्चर के साथ और 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसमें पावर बैकअप के लिए 3600mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। 


Latest News