सैमसंग के म्यूजिक एप्प को मिला एंड्रॉयड Oreo सपोर्ट

  • सैमसंग के म्यूजिक एप्प को मिला एंड्रॉयड Oreo सपोर्ट
You Are HereGadgets
Wednesday, January 3, 2018-3:15 PM

जालंधरः कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने म्यूजिक एप्प के लिए एंड्रॉयड Oreo सपोर्ट अपडेट को यूजर्स के लिए रोल अाउट कर दिया गया है। यह अपडेट 16.2.08.22 वर्जन के रूप में आएगा और इसका साइज 26MB है। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग का पहला एप्लिकेशन Smart Switch एप था जिसे दो महीने पहले एंड्रॉयड Oreo सपोर्ट के साथ अपडेट किया गया था। वहीं, इस श्रेणी को आगे बढ़ते हुए कंपनी ने अपने म्यूजिक एप के​ लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। जो कि एंड्रॉयड 8.0 Oreo को सपोर्ट करेगा।

 

म्यूजिक एप्प की बात करें तो यह सर्विस सैमसंग के एंड्रॉयड डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इस एप्प में पावरफुल म्यूजिक प्ले फंक्शन की सुविधा और बेहतर यूजर इंटरफेस दिया गया है। इसमें MP3, WMA, AAC और FLAC शामिल हैं। यूजर्स अपने म्यूजिक को Track, Album, Artist, Genre, Folder, Composer के नाम से किसी भी तरह मैनेज कर सकता है। इस एप्प को उपयोग करना भी बेहद आसान है।


Latest News