जल्द ही लांच होगी देश की तीन छोटी कारें, जानें कीमत

  • जल्द ही लांच होगी देश की तीन छोटी कारें, जानें कीमत
You Are HereGadgets
Sunday, August 20, 2017-4:56 PM

जालंधर- साल 2017 देश के ऑटो सेक्टर के लिए काफी बेहतर साबित हो रहा है। 1 जुलाई से जीएसटी लागू होते ही कई कार कंपनियों ने राज्यों के हिसाब से अपनी कारों के दामों में फेरबदल किया है।  वहीं इस साल के अंत तक मारुति सुजुकी, रेनो और मित्सुबिशी अपने नए मॉडल्स को बाजार में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

1. मारुति सुजुकी वैगन आर डीजलः

पेट्रोल वर्जन में हिट होने के बाद मारुति सुजुकी वैगन आर का डीजल वर्जन इस साल के अंत तक उतारने जा रही है। कंपनी इसमें 1.3 लीटर मल्टीजेट यूनिट इंजन दे सकती है। यह इंजन शेवरले बीट डीजल में भी देखा गया था। यह इंजन फिएट और शेवरले ने ज्वाइंट्ली डेवलप किया था। मारुति इस कार को अक्टूबर से दिसंबर के बीच उतार सकती है। इसकी कीमत 4.20 - 5.30 लाख रुपए है।

2. रेनो मॉडसः

रेनो की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली हैचबैक इस साल के अंत तक लॉन्च हो जाएगी। कंपनी इसे साल 2011 में लॉन्च करने वाली थी लेकिन कुछ वजहों के चलते कंपनी ने इसे होल्ड पर डाल दिया था। कंपनी इसे अक्टूबर से दिसंबर के बीच उतार सकती है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 75bhp की पावर जनरेट करेगा। वहीं 1.2 लीटर डीजल इंजन 89bhp की पावर जनरेट करेगा। इसकी कीमत 4 - 4.50 लाख रुपए है।

3. मित्सुबिशी मिराजः

जापानी कार निर्माता कंपनी मित्सुबिशी भारत में इसी साल अपनी हैचबैक मिराज को उतारने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय बाजार में होंडा ब्रियो, मारुति स्विफ्ट, फॉक्सवैगन पोलो, निसान माइक्रा और हुंडई i10 को कड़ी टक्कर देगी। इसमें 1.2 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 22kmpl की माइलेज देगा। इंजन 5 स्पीड CVT गियरबॉक्स से लैस है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें ABS और EBD दिए जाएंगे। कंपनी इसे भी अक्टूब से दिसंबर के बीच लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 5 से 8 लाख लाख रुपए है।


Latest News