SEP तकनीक के साथ सुजुकी जिकसर SP भारत में लांच, यामाहा R15 के लाथ होगा मुकाबला

  • SEP तकनीक के साथ सुजुकी जिकसर SP भारत में लांच, यामाहा R15 के लाथ होगा मुकाबला
You Are HereGadgets
Friday, August 18, 2017-4:47 PM

जालंधरः बाइक लवर्स के लिए सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक जिक्सर SP 2017 को मार्किट में पेश कर दिया है यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसके ABS और FI वेरिएंट की कीमत 99,312 (दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत) और जिक्सर SP की कीमत 81,175 रुपए होगी।

PunjabKesari

इंजन की बात करें तो इसमे 154.9cc का सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन लगा है जो 14.5bhp की पॉवर देता है और इसका मैक्सिमम टार्क 14Nm है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड गियर दिए गये हैं। इस बाइक में फ्यूल क्षमता को बढ़ाने के लिए कंपनी ने SEP टेक्नोलॉजी दी है जिसकी मदद से इसकी परफॉरमेंस और माइलेज में इजाफा होता है। बाइक की लम्बाई 2050mm, चौड़ाई 785mm, ऊंचाई 1085mm है जबकि इसकी ऊंचाई 1330mm है। Gixxer SF का बजन 140 किलोग्राम है।

इसका फ्यूल टैंक कैपिसीटी 12 लीटर की है। बाइक में LED टेल लैंप, ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन (AHO), फ्रंट डिस्क ब्रेक, ABS सिस्टम, RPM इंडिकेटर, LCD ट्रिप और गियर शिफ्ट जैसे अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
   
 

 

 


 

 


Latest News