आज ही के दिन अंतरिक्ष में पहली बार इंसान ने की थी स्पेसवॉक

  • आज ही के दिन अंतरिक्ष में पहली बार इंसान ने की थी स्पेसवॉक
You Are HereGadgets
Sunday, March 18, 2018-5:05 PM

जालंधरः 18 मार्च, 1965 को रूसी अंतरिक्षयात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक की थी और उन्होेंने वहां 12 मिनट बिताए थे। अंतरिक्ष में वैक्यूम के चलते लियोनोव का स्पेससूट गुब्बारे जैसा फूल गया था जिसके कारण वह अंतरिक्षयान में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने अंतरिक्षयान में प्रवेश के लिए सूट से ऑक्सीजन का दबाव कम कर दिया था।

 

जानें क्या है स्पेस वॉकः

अंतरिक्ष में किसी भी समय जब कोई अंतरिक्षयात्री यान से निकलकर अंतरिक्ष में कदम रखता है, तो उसे स्पेस वॉक कहते हैं। जब अंतरिक्षयात्री स्पेस वॉक पर जाते हैं तो वे एक विशेषप्रकार की पोशाक (स्पेस सूट) पहनते हैं। यह पोशाक उन्हें अंतरिक्ष में सुरक्षित रखती है। स्पेस सूट के अंदर ऑक्सीजन की व्यवस्था रहती है, ताकि अंतरिक्षयात्री सांस ले सकें, क्योंकि वहां इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की समस्या होती है। 

 

बता दें कि यह स्पेससूट उन्हें वॉक पर जाने से कई घंटे पहले ही पहनना पड़ता है। यह सूट इतना बड़ा होता है कि इसे पहले पहनकर अभ्यास करना जरूरी होता है, ताकि अंतरिक्षयात्री खुद को आरामदेह महसूस करवा सकें और सूट से जुड़ी तकनीकी बातों को अच्छी तरह समझ सकें।


Latest News