बढिया परफॉरमेंस से लैस है भारत में मिलने वाली ये बेस्ट अल्ट्राबुक्स

  • बढिया परफॉरमेंस से लैस है भारत में मिलने वाली ये बेस्ट अल्ट्राबुक्स
You Are HereGadgets
Saturday, August 26, 2017-12:22 PM

जालंधरः दमदार फीचर्स से लैस लैपटॉप तो हर कोई लेना चाहता है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी कंप्यूजन ये होती है कि लैपटॉप लिया कौन-सा जाए। कई यूजर्स कम कीमत में लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो कई यूजर्स लैपटॉप के लिए ज्यादा कीमत भी देने को तैयार हैं। आज हम आपको ऐसे लैपटॉप के बारे में बताएंगे जो अच्छे फीचर्स से लैस तो है ही साथ काफी भरोसेमंद भी है। ये भारत में मिलें वाले बेस्ट लैपटॉप्स हैं, जिनकी प्राइस रेंज अलग-अलग है 

ऐसर एस्पायर S7-392 -

यह लैपटॉप आपको पहली नज़र में ही पसंद आ जाएगा। इसका लुक बहुत ही सुंदर है। इसका डिज़ाइन ही नहीं बल्कि इसकी परफॉरमेंस भी अच्छी है। अगर आप एक पतला, हल्का और पॉवरफुल अल्ट्राबुक लेना चाहतें है तो आप इसके बारे में सोच सकतें हैं। यह हमारे द्वारा रिव्यु किया गया अब तक का सबसे अच्छा अल्ट्राबुक है।
 
डेल इनस्पीरोन 14 7437 -

इसके बॉडी को बनाने के लिए मेटल का इस्तेमाल किया गया है और यह काफी पतला है। इसका वजन सिर्फ 1.99 kg है. इस अल्ट्राबुक में 14-इंच की स्क्रीन दी गई है। इतना ही नहीं इसमें कोर i5 चिप और 500GB की हार्ड ड्राइव दी गई है। ये एक कम बजट में एक बढ़िया अल्ट्राबुक है।

 
एप्पल मैकबुक एयर 13-इंच -

एप्पल मैकबुक एयर 13-इंच एक बहुत ही बढ़िया अल्ट्राबुक है। इसमें 13-इंच की स्क्रीन, कोर i5 चिप, 4GB रैम और एक पॉवरफुल 128GB SSD मिलती है। इसका वजन सिर्फ 1.5kg है और इसका डिज़ाइन बहुत ही सुंदर है। इसकी बैटरी 12 घंटों तक चलती है।

लेनोवो आईडियापैड YOGA 2 -
 
एक बढ़िया कनवर्टिबल लैपटॉप है, और ये एक अच्छा अल्ट्राबुक भी है। इसकी बैटरी और बनावट भी ठीक-ठाक है। इसकी कीमत 60 हज़ार रूपये रखी गई है। इसकी स्क्रीन बहुत अच्छी है, साथ ही इसकी बैटरी भी ठीक से काम करती है।
 
एचपी एन्वी टचस्मार्ट 14-k102tx
यह अल्ट्राबुक बहुत ही इप्रेसिव स्पेक के साथ लैस है. इसमें इंटेल कोर i5 चिप, 8GB रैम, 1TB HDD + 24 GB SSD और 2GB NVIDIA GeForce GT 740M ग्राफ़िक्स मिलता है. इसका वजन 2kg है।
 


Latest News