भारत में 2018 तक लांच हो सकते हैं ये इलैक्ट्रिक स्कूटर्स

  • भारत में 2018 तक लांच हो सकते हैं ये इलैक्ट्रिक स्कूटर्स
You Are HereGadgets
Saturday, October 28, 2017-9:07 PM

जालंधर- वर्तमान समय भारत में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनिया अपना ध्यान इलैक्ट्रिक वाहनो की तरफ कर रही है। वहीं अगले साल 2018 तक भारत में कई नए इलैक्ट्रिक स्कूटर लांच हो सकते है। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

 

हीरो लीप

2012 आॅटो एक्सपो में पहली बार शोकेस किए गए इस स्कूटर के कॉन्सेप्ट मॉडल के बाद से ही इसकी लॉन्चिंग का इंतजार किया जा रहा था। इसमें लिथियम आयन बैटरीज होंगी जो कि 8 किलोवाट की ताकत जेनरेट करेंगी। इसमें 124सीसी का इंजन भी दिया गया होगा। Hero Leap में अधिकतम तीन लीटर पेट्रोल भराया जा सकेगा और इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस इलेक्ट्रिक हाइब्रिड स्कूटर में हीरो ने एलईडी लैम्प और ब्रेम्बो 2 पिस्टर 240 एमएम डिस्क ब्रेक भी देने की बात कही है।

 

हीरो डुएट ई

हीरो ने पहली बार डुएट ई फुली इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2016 आॅटो एक्सपो में बतौर कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था। Hero Duet E हीरो के स्टैंडर्ड डुएट स्कूटर पर बेस्ड होगा और इसका डिजाइन, सस्पेंशन आदि लगभग सेम ही रहेगा। Hero Duet E को भारत में अगले साल लांच किए जाने की उम्मीद है। इसमें लगा मोटर 6.7हॉर्सपावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। सिंगल फुल चार्ज पर Hero Duet E 65 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, ऐसा कंपनी का दावा है।

 

अथर एस340

कंपनी ने Ather S340 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस स्कूटर को सार्वजनिक किया था। यह कंपनी का प्रीमियम प्रॉडक्ट होगा और इसकी कीमत होंडा ऐक्टिवा और पियाजियो वेस्पा स्कूटर के बीच की होगी। Ather S340 स्कूटर में इलेक्ट्रिक मोटर होगा और इसमें लिथियम आयन बैटरीज भी होंगी, जो कि इम्पोर्ट ​की जाएंगी। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 6.7 हॉर्सपावर की ताकत और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। इसमें इकॉनमी और स्पॉर्ट राइडिंग मोड्स का भी आॅप्शन होगा। एल्युमिनियम चेसिस पर बने इस स्कूटर का वजन बिना ईंधन के तकरीबन 90 किलोग्राम होगा।

 

टीवीएस इलैक्ट्रिक स्कूटर

इस नए स्कूटर का नाम ज्यूपिटर ई हो सकता है। टीवीएस 2018 में इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच कर सकती है। टीवीएस के इस नए स्कूटर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसमें संभावित रूप से ज्यूपिटर स्कूटर का ही डिजाइन और सस्पेंशन रहेगा। इलेक्ट्रिक ज्यूपिटर की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से अधिक होने की उम्मीद है।


Latest News