250 रुपए से भी कम कीमत में खरीद सकते है ये गैजेट्स

  • 250 रुपए से भी कम कीमत में खरीद सकते है ये गैजेट्स
You Are HereGadgets
Monday, October 16, 2017-4:10 PM

जालंधरः अगर अाप भी लैपटॉप, कम्यूटर और स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है तो ये  गैजेट्स अापके लिए है। अाज हम अापको एेसे गैजेट्स के बारें में बताएंगे जिनकी कीमत 250रुपए है और अापके बहुत काम के  है।

 

VR Headset -

अाज के समय में VR हेडसेट काफी ट्रेंड में हैं, लेकिन फेसबुक, गूगल और सैमसंग के वीआर हेडसेट काफी महंगे आते हैं।  अाप इस हेडसेट को 219 रुपए में खरीद सकते हैं। यह आपको फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी साइट भी मिल जाएगा।

 

Dummy Fake Security Camera -

अगर अाप चाहे तो Dammy सिक्योरिटी कैमरा घर पर लगा सकते हैं। यह आपको बिल्कुल असली सीसीटीवी कैमरे जैसा दिखता है। इस डमी कैमरे को आप सिर्फ 170 रुपए में ऑनलाइन साइट्स से खरीद सकते हैं।

 

Audio Splitter -

अगर दो लोग लैपटॉप में या फोन में गाना सुनना या फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन हेडफोन जैक तो एक ही होता है। ऐसे में आप ऑडियो स्पिलटर खरीद सकते हैं। इसकी मदद से आप तीन-चार हेडफोन से एक साथ गाने सुन सकते हैं। इसकी कीमत सिर्फ 199 रुपए है।

 

LED Light -
 
इसे आप आसानी से अपने लैपटॉप के यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट करके अपनी सुविधानुसार इधर-उधर मूव कर सकते हैं। इसकी कीमत 249 रुपए है।

 

Wide Angle Camera lens -

आप इसे आसानी से फोन के कैमरे के साथ क्लिप की तरह लगा सकते हैं। इसकी कीमत सिर्फ 199 रुपए है।


Latest News