ग्लोबल लैंग्वेज सीखने में मदद करेगी ये बेहतरीन एप्स

  • ग्लोबल लैंग्वेज सीखने में मदद करेगी ये बेहतरीन एप्स
You Are HereGadgets
Thursday, August 3, 2017-9:18 PM

जालंधर- बदलते समय के साथ दुनिया में तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है हमारे रोजमर्रा के कई काम अासान हो गए है। इसमें स्मार्टफोन्स एप्स ने अहम भूमिका निभाई है। इसी के तहत अगर आप नई-नई भाषा सीखने के लिए उत्सुक हैं तो हम आपको कुछ ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन बता रहे हैं जिनसे आप आसानी से भाषा सीख सकते है। अाइए जानते है इनके बारें में.. 

Duolingo: Lear Language Free

ड्ओलिंगो भाषा सीखने के लिए दुनिया की टॉप एप्स में शीर्ष पर है। इस एप्लीकेशन की मदद से आपा आसानी से भाषा सीख सकते हैं। इसकी मदद से इंग्लिश, स्पेनिश और फ्रेंच सहित कई अन्य भाषाए आसानी से सीखी जा सकती है. प्ले स्टोर पर आप इसे 'Duolingo' या 'Duolingo: Lear Language Free' से सर्च कर इंस्टॉल कर सकते हैं.

Memrise: Learn a new language

भाषा सीखने के लिए यह भी दुनिया की टॉप 5 एप्स से मुख्य है। Memrise भाषा सीखाने वाली 2017 की बेस्ट एप्स में से एक हैं। इसकी मदद से आप दुनिया की मुख्य भाषाओं को सीख कर अन्य लोगों की तरह ग्लोबल सिटीजन के रूप में अपनी पहचना बना सकते हैं।

Busuu

लेंग्वेज सीखने के लिए यह दुनिया की टॉप 5 एप्स में से एक हैं इस एप्प के माध्यम से आप अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन सहित अन्य भाषाए सीख सकते हैं। गूगल एप्प पर आप इसे Busuu नाम से सर्च कर सकते हैं।

Mondly

यह एप्प आपको अंग्रेजी सीखने के लिए कई तरह के फीचर्स देता है साथ ही इसमें अंग्रेजी, फ्रेंच स्पेनिश सहीत कई ऐसी भाषाएं उपलब्ध हैं जिन्हें आप सीखना और बोलना चाहते हैं।
 


Latest News