प्रोफेशनल लोगों के लिए बेहद खास हो सकते है ये मोबाइल एप्स

  • प्रोफेशनल लोगों के  लिए बेहद खास हो सकते है ये मोबाइल एप्स
You Are HereGadgets
Saturday, August 19, 2017-2:17 PM

जालंधरः रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे कई काम होते हैं जो हम स्मार्टफोन के जरिए करते है। सिर्फ इतना ही नहीं, जब आप पूरे दिन किसी जरूरी मीटिंग में फंसे हैं और आपकी मेल आईडी में 100 से ज्यादा मेल पढ़ने के लिए रखें हो और भी कई जरूरी काम हो तो ऐसे में आप इन एप्स की मदद ले सकते हैं। ये एप्स आपके बिजनेस को बढ़ाने में मदद करेंगे। इन एप्स की मदद से आप अपने काम को और भी आसान तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे कुछ प्रोडक्टिविटी एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Trello -

इस एप की मदद से आपके कलीग अपने-अपने टास्क से अपडेट रहते है और टास्क कंप्लीट करने की जानकारी दूसरे यूजर से शेयर कर सकते हैं। अगर आप अपने काम या जिंदगी में काफी व्यस्त रहते हैं तो यह एप आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां आप ग्रुप में प्रोजेक्ट वर्क आसानी से कर सकते हैं। इस एप का इस्तेमाल आप व्यक्तिगत तौर पर भी कर सकते हैं, साथ ही इसमें आप अपने ऑफिस कलीग को भी शामिल कर सकते हैं। 

Slack -

इस एप का इस्तेमाल आप अपने दोस्तों को मैसेज करने के लिए कर सकते हैं। साथ ही आप अपने जरूरी फाइल्स को अपने दोस्तों, ऑफिस कलीग के साथ शेयर कर सकते हैं। आप इसमें ग्रुप चैट भी कर सकते हैं। इस एप में खास बात यह है कि इस एप में आप अपने पुराने फाइल्स को भी खोज सकते हैं।

Peakone - 

यह एप iOS पर काम करता है। इस एप के जरिए आप अपने कर्मचारी के फीडबैक को पा सकते हैं। साथ ही यह एप आपको फर्म को बढ़ाने के मदद करता है। यह एप आईओएस पर काम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए यूजर को 2.99 डॉलर देने होंगे।

Pen and Paper -

इस एप की मदद से आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट में हाथ से लिखे नोट्स या डॉक्यूमेंट्स तैयार कर सकते हैं। आप अपनी उंगलियों से अपने स्मार्टफोन में ड्रॉ कर सकते हैं। साथ ही पसंद के डूडल, टेक्सट बॉक्स या डायग्राम तैयार कर सकते हैं। बता दे कि यह एप एंड्रायड और iOS दोनों पर काम करता है। यह फ्री एप नहीं है इसकी कीमत 2.99 डॉलर है।

DropTask - 

यह एप आपको कलरफुल इंटरफेस देता है। साथ ही यह आपके टास्क मैनेजमेंट के अनुभव को बेहतर बनाता है। इसके अलावा इस एप के वर्कफ्लो बोर्ड को आप कस्टमाइज कर सकते हैं। 

Rescue Time -

यह आपके उन एप्स और वेबसाइट्स का विश्लेषण करता है जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही एक सूची तैयार करता है जहां आपका समय ज्यादा लगता है। एंड्रायड और iOS दोनों पर यह एप काम करता है। यह एक फ्री एप है।

PhotoMath

इस एप की मदद से आप आसानी से अपने गणित को सुलझा सकते हैं। यह मैथ को प्रॉब्लम को सॉल्व कर उसका रिजल्ट बताता है। एंड्रायड और iOS दोनों पर यह एप काम करता है। यह एक फ्री एप है।


Latest News