इस कंपनी ने भारत में अपनी बाइक्स की कीमतों में की 3 लाख रुपए तक की कटौती

  • इस कंपनी ने भारत में अपनी बाइक्स की कीमतों में की 3 लाख रुपए तक की कटौती
You Are HereGadgets
Thursday, March 8, 2018-3:43 PM

जालंधर- इंडियन मोटरसाइकिल ने भारत में अपने सभी मॉडल्स के दाम 3 लाख रुपए तक घटाने का निर्णय लिया है। कीमतों में कटौती सरकार के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें इंपोर्टेड मोटरसाइकल्स पर कस्टम ड्यूटी (मौजूदा 75% से 50% ) घटाई गई है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड पंकज दुबे ने कहा कि "हमें खुशी है कि भारत सरकार ने इम्पोर्टेड बाइक्स पर कस्टम ड्यूटी 75% से घटाकर 50% कर दिया है। नई आकर्षक कीमत हमारे ग्राहकों को इंडियन मोटरसाइकिल खरीदने के मदद करेगी और ज्यादा लोग इंडियन मोटरसाइकिल परिवार का हिस्सा बनेगें।"

 

कीमतों में बदलाव

1. Scout Sixty - 10,99,500 लाख रुपए

2.  Scout         - 12,69,500 लाख रुपए

3. Scout Bobber- 11,99,000 लाख रुपए

4. Chief Dark Horse- 18,81,000 लाख रुपए

5. Chief Classic    - 21,29,500 लाख रुपए

6. Chief Vintage  - 25,32,500 लाख रुपए

7.  Springfield    - 33,50,000 लाख रुपए

8. Chieftain         - 32,01,000 लाख रुपए

9. Roadmaster     - 39,00,000 लाख रुपए

 

बता दें कि इंडियन मोटरसाइकल्स भारत में सिर्फ क्रूजर मोटरसाइकल्स बेचती हैं, जिनमें इंडियन स्काउट सिक्स्टी से लेकर इंडियन रोडमास्टर जैसी बेहतरीन और प्रीमियम बाइक्स शामिल है। इन सभी बाइक्स का प्रोडक्शन अमरीका में किया जाता है और फिर इसे इंडिया में इंपोर्ट कर बेचा जाता है। 


 


Latest News