Wednesday, April 18, 2018-7:48 AM
जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपनी कैमोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन टेक्नो Camon i Sky नाम से लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपए है और यह जल्द आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स व आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खासियत की बात करें तो यह फोन ट्रेंड में चल रही बेजल लेस डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 5.45-इंच की फुलव्यू डिसप्ले दी गई है जिसपर कोई भी फिजिकल बटन मौजूद नहीं है। वहीं, यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।
फीचर्सः
डिस्प्ले |
5.45 इंच (960 x 480 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर |
1.28गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसैसर |
रैम |
2GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
16GB |
रियर कैमरा |
13MP |
फ्रंट कैमरा |
8MP |
बैटरी |
3,050mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.1 ओरियो |
कनैक्टिविटी |
4जी वोएलटीई, ब्लूटुथ, वाई-फाई, जीपीएस |