ये है Windows में ब्लूटुथ ऑन करने का सबसे आसान तरीका

  • ये है Windows में ब्लूटुथ ऑन करने का सबसे आसान तरीका
You Are HereGadgets
Monday, March 12, 2018-12:39 PM

जालंधरः आज के समय में लैपटॉप हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इनका उपयोग हम रोजाना तौर पर अपने काम में तो करते ही हैं साथ ही में इन्हें अपने खाली समय में भी मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी-कभी क्या होता है कि हमें एक लैपटॉप से दूसरे लैपटॉप को कुछ जानकारी फाइलओं के रूप में भेजनी पड़ती है, जिसके लिए हम कई बार cables का प्रयोग करते हैं, जो की मदगार तो है, किन्तु परेशानी भरा होता है।

 

ऐसे में ब्लूटुथ काफी उपयोगी साबित हो सकता है। ब्लूटुथ के जरिए आप किसी फाइल को बिना किसी केबल या पेनड्राइव की मदद से दूसरी डिवाइस में ट्रॉसफर कर सकते हैं। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे कि आप अपने लैपटॉप में कैसे ब्लूटुथ ऑन कर अपनी फाइल्स को आसानी से दूसरे लैपटॉप में भेज सकते हैं। 

 

जानें पूरा प्रोसैस-

 

1. सबसे पहले आपको विंडोज 10 में जाकर Action Center ऑपन करना होगा और फिर “All settings” पर क्लिक करेना होगा। इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में ब्लूटुथ पर क्लिक करना होगा।

 

2. इसके बाद आपको ब्लूटुथ को 'ऑन' करना होगा। ब्लूटूथ से दूसरे डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए आपको ऑन करने के बाद 'Add Bluetooth or other devices' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको 'Bluetooth' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद विंडोज 10 ब्लूटूथ डिवाइस को सर्च करने लगेगा।

 

3. आप अपने ब्लूटुथ डिवाइस को पेयरिंग मोड में क्लिक कर चुके होंगे। इसके बाद आपको मौजूद ब्लूटुथ डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी। आप जिस डिवाइस को कनेक्ट करना चाहते हों, उस पर क्लिक करके कनेक्ट कर सकते हैं।


Latest News