इस नए 'स्मार्ट अंडरवियर' से कम हो सकता है कमर दर्द

  • इस नए 'स्मार्ट अंडरवियर' से कम हो सकता है कमर दर्द
You Are HereGadgets
Thursday, August 3, 2017-8:56 PM

जालंधर- टेक्नोलॉजी के इस युग में होने वाले नए- नए आविष्कारों ने हमारी रोजमर्रा की कई चीजो को अासान बनाया है। इसी के तहत अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्ट, यांत्रिक अंडरगारमेंट विकसित किया है जिससे कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द कम करने में मदद मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक अमरीकी वैंडरबिल्ट विश्वविद्यालय के इंजीनियरों ने बायोमेकैनिक्स और वियरएबल तकनीक से इस अंडरगारमेंट को तैयार किया है। 

वियरएबल तकनीक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक यंत्र होते हैं जिन्हें शरीर पर पहना जा सकता है। इसमें कपड़ों के दो हिस्से होते हैं जिनका इस्तेमाल सीने तथा पैरों के लिए किया जाता है। ये कपड़े नायलॉन कैनवास, लाइक्रा, पॉलिस्टर और अन्य किस्म के कपड़ों से बने होते हैं।

दोनों हिस्से कमर के बीच में मजबूत पट्टियों से जुड़े होते हैं और कमर के निचले हिस्से पर प्राकृतिक रबड़ के टुकड़े होते है।  इस यंत्र को एक एप्प से भी नियंत्रित किया जा सकता है जिसे शोधकर्ताओं की टीम ने ही बनाया है। इसके अलावा ब्लूटूथ के जरिए भी इस स्मार्ट कपड़े को नियंत्रित कर सकते हैं। 
 


Latest News