Tuesday, December 12, 2017-1:22 PM
जालंधरः आज हम आपको अपनी रिपोर्ट में एक ऐसे टैबलेट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे आप दस्ताने पहनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बिल्कुल हम बात कर रहे हैं सैमसंग Galaxy Tab active 2 टैबलेट की। फिलहाल कंपनी ने इसे नीदरलैंड में पेश किया है, जहाें इसकी कीमत 500 यूरो यानी भारतीय कीमत अनुसार 39,000 रुपए होगी।
खूबियां
सैमसंग Galaxy Tab active 2 टैबलेट बॉडी और मिलिट्री-स्टैंडर्ड MIL-STD-810 सर्टिफिकेट के साथ आता है, जिसका मतलब यह अत्यधिक दबाव, तापमान , मौसम, झटके आदि को सहन कर सकता है। यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट हैं। इसके अलावा इसमें एस पेन स्पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
फीचर्स
डिस्प्ले |
8 इंच (रेेजोल्यूशन 1280 x 800 पिक्सल) |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 7880 प्रोसेसर |
रैम |
3GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
16GB |
रियर कैमरा |
8MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
बैटरी |
4,450mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 7.1 नॉगट |
कनैक्टिविटी |
वाई-फाई, ब्लूटुथ 4.2,NFC, GPS, 4G LTE |